प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर पहुंचे पंकज चौधरी

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बुधवार को गोरखपुर पहुंचे। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका गोरखपुर का पहला दौरा है। वह गोरखपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जहां भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

एयरपोर्ट से निकलकर पंकज चौधरी विभिन्न प्रमुख चौराहों से होते हुए भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे। मार्ग में कई दर्जन चौराहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

कार्यक्रम के अनुसार, शाम को प्रदेश अध्यक्ष गोरखनाथ मंदिर पहुंचेंगे, जहां वह दर्शन–पूजन करेंगे। उनके आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights