पूर्व सांसद डीपी यादव स्याना पहुंचे, 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के दिए संकेत

By Liberal Media

Published On:

Date:

स्याना (बुलंदशहर)।
पूर्व सांसद डीपी यादव गुरुवार देर शाम स्याना पहुंचे, जहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होते हुए उन्होंने 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी मैदान में उतरेगी, हालांकि गठबंधन को लेकर अंतिम फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी कि चुनाव इंडिया गठबंधन या एनडीए के साथ लड़ा जाएगा।

डीपी यादव ने बताया कि चुनावी रणनीति, गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर जल्द ही दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। एसआईआर को लेकर उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट एक से अधिक जगह दर्ज हैं, उन्हें एक स्थान पर सीमित किया जाना चाहिए और अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने पश्चिमी प्रदेश की मांग को दोहराते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले शांतिपूर्ण आंदोलन के माध्यम से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने रखा जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights