मंडल भर की आशा बहुओं का नगर निगम गेट पर प्रदर्शन, पुलिस से हुई नोकझोंक

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंडल भर से आई आशा बहुओं ने नगर निगम गोरखपुर के गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में जुटी आशा बहुएं नारेबाजी करती रहीं, जिससे कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित हो गया।

प्रदर्शन के दौरान आशा बहुएं जिलाधिकारी से मिलने की मांग करते हुए बाहर निकलने लगीं, इसी बीच कोतवाली पुलिस ने नगर निगम गेट पर बाहर से ताला लगा दिया। इससे नाराज आशा बहुएं पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगीं और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

आशा बहुओं ने बताया कि वे राज्य कर्मचारी का दर्जा, मानदेय बढ़ोतरी और लंबित बकाया भुगतान की मांग को लेकर आई थीं। आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव में उन्हें रोका जा रहा है और मुकदमा दर्ज करने की धमकी भी दी गई।

काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस ने नगर निगम का गेट खोल दिया, जिसके बाद आशा बहुएं वहां से बाहर निकल सकीं। प्रदर्शन के दौरान कोषाध्यक्ष गीता सिंह और आशा बहू विद्या देवी ने अपनी मांगों को दोहराते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की अपील की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights