पुलिस मुठभेड़ में लुटेरा घायल, स्वाट टीम और सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

गाजियाबाद | Liberal Media

कमिश्नरेट गाजियाबाद में स्वाट टीम, अपराध शाखा और थाना सिहानीगेट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक वांछित लुटेरे को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस, लूट के 1500 रुपये, लूटे गए चार मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त लाल रंग की स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार 28 जनवरी 2026 को स्वाट टीम और अपराध शाखा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि लाल रंग की एक स्विफ्ट कार थाना सिहानीगेट क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रही है। सूचना के आधार पर स्वाट टीम, अपराध शाखा और सिहानीगेट पुलिस ने हमदर्द चौराहा, लोहिया नगर चौकी के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान हमदर्द चौराहे की ओर से आ रही लाल रंग की स्विफ्ट कार (UP14 FX 9845) को रोकने का प्रयास किया गया।

पुलिस को देखकर कार सवार घबरा गए और वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। इसके बाद कार में सवार लोग उतरकर भागने लगे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights