वृंदावन में शातिर अपराधी की 1.60 करोड़ की संपत्ति कुर्क, पुलिस की बड़ी कार्रवाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

वृंदावन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर अपराधी पवन गोस्वामी की करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क किया है। अभियुक्त पवन गोस्वामी पुत्र स्व. रमेशचंद्र, निवासी गौरा नगर कॉलोनी वृंदावन, संगठित गिरोह बनाकर लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त ने अपराध से अर्जित अवैध धन से अपनी पत्नी के नाम पर 225.25 वर्ग गज भूमि पर अवैध निर्माण कराया था, जिसकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 1.60 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं असामाजिक क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के तहत संपत्ति जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।

जब्तीकरण की कार्रवाई भारी पुलिस बल की मौजूदगी में संपन्न कराई गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights