पुलिसकर्मियों का डांस वीडियो वायरल, सरकारी गाड़ी पर चढ़कर मचाया धमाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

फतेहपुर | LIBERAL MEDIA
फतेहपुर में पुलिसकर्मियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अनोखे अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं।
वीडियो में कुछ लोग सरकारी गाड़ी पर चढ़कर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, जिससे विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि यह मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, कोतवाली में तैनात राम कुमार की जोड़ी द्वारा यह वीडियो बनाया गया है, जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।
बताया यह भी जा रहा है कि हाल ही में एक प्राइवेट अस्पताल से जुए की फड़ पकड़कर लाखों की वसूली की गई थी, जिसके बाद यह वीडियो सामने आया है।
फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद मामले में जांच की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights