पुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षणपुलिस अधीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण

By Liberal Media

Published On:

Date:

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित प्रधान लिपिक शाखा सहित अन्य शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों की स्थिति, लंबित प्रकरणों, शाखा-वार निस्तारण, फाइल प्रबंधन प्रणाली, डाटा प्रविष्टि कार्य, पत्रावलियों के रखरखाव तथा कार्यालयीन अनुशासन की विस्तार से समीक्षा की गई।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्यालयीन कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, सुव्यवस्थित एवं जनहितकारी बनाने हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights