नई दिल्ली/दावोस।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर प्रशंसा करते हुए भारत–अमेरिका के बीच एक शानदार व्यापार समझौते के संकेत दिए हैं। दावोस में आयोजित वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान ‘मनीकंट्रोल’ को दिए साक्षात्कार में ट्रंप ने कहा कि उन्हें पीएम मोदी के प्रति बेहद सम्मान है और वह उनके अच्छे मित्र हैं।
ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं और आने वाले समय में दोनों देशों के बीच एक बड़ी और प्रभावी ट्रेड डील देखने को मिल सकती है। इस बयान को वैश्विक आर्थिक मंच पर भारत की बढ़ती भूमिका और अमेरिका के साथ रणनीतिक साझेदारी के रूप में देखा जा रहा है।
पीएम मोदी के प्रशंसक बने ट्रंप, भारत–अमेरिका के बीच ‘शानदार ट्रेड डील’ के संकेत
Published On:
Date:













