शाहजहांपुर। रिजर्व पुलिस लाइन में मिशन शक्ति फेज-05 (द्वितीय चरण) के तहत आयोजित कार्यक्रम में पिपिंग सेरेमनी सम्पन्न हुई। इस दौरान स्कूटी रैली के शुभारम्भ से पूर्व पदोन्नत अधिकारी को सम्मानित किया गया।
शासनादेश के क्रम में क्षेत्राधिकारी (क्राइम) श्रीमती निष्ठा उपाध्याय को पदोन्नत कर अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ने उन्हें पदचिह्न लगाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने नवपदोन्नत अधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उच्च पेशेवर मानकों के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी लाइन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।








