पिपराइच विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा महाराजगंज में श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर ग्रामसभा ठाकुरपुर नंबर–1, ठाकुरपुर नंबर–2, मंगलपुर, सियारामपुर और महाराजगंज के ग्रामीणों को ठंड से बचाव के लिए कंबल प्रदान किए गए।
विधायक महेन्द्र पाल सिंह ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब, बुजुर्ग, असहाय और बेघर लोगों को सर्दी से सुरक्षित रखना है, ताकि वे ठंड से होने वाली बीमारियों से बच सकें।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे और उन्होंने विधायक के प्रयासों की सराहना की।








