पेट्रोल पंप पर घटतौली का आरोप, वीडियो वायरल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | Liberal Media
कुशीनगर जनपद के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही नगर पंचायत के बड़हरा चौराहा स्थित अशोक फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक ग्राहक पेट्रोल की मेजरमेंट के दौरान तेल कम मिलने की बात कहता नजर आ रहा है।
वीडियो में ग्राहक और सेल्समैन के बीच घटतौली को लेकर नोकझोंक होती दिखाई दे रही है। ग्राहक वीडियो में जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात भी कह रहा है।
हालांकि वीडियो वायरल होने के बावजूद अब तक संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights