पहली बेटी के जन्म पर निकाला 13 स्कॉर्पियो का काफिला, रोड शो कर मनाई खुशी

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर जिले के मौदहा कस्बे में बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न देखने को मिला। परिवार में पहली बार बेटी होने की खुशी में 13 स्कॉर्पियो गाड़ियों का काफिला निकालकर रोड शो किया गया। डीजे की तेज धुनों और ढोल-नगाड़ों के साथ लोग नाचते-गाते अस्पताल से घर तक पहुंचे।

मौदहा निवासी अंजुम परवेज चार भाई हैं और चारों भाइयों में कोई बहन नहीं है। ऐसे में परिवार में बेटी के जन्म को लेकर सभी भाइयों ने इसे खास अंदाज में सेलिब्रेट किया। गाड़ियों को नीले गुब्बारों से सजाया गया था।

इस पूरे जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसके बाद बेटी के जन्म पर इस तरह उत्सव मनाने की घटना जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights