BUDAUN | Liberal Media
बदायूं के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्री बल्देव धाम बालाजी दरबार से आज विशाल हिन्दू धर्म यात्रा रंजन कुंज बिल्सी के लिए प्रस्थान करेगी। यह यात्रा धर्म जागरण, सनातन एकता और हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।
यह हिन्दू यात्रा सिद्धपीठ श्री बल्देव धाम बालाजी जी दरबार गुधनी के पीठाधीश्वर आचार्य परम पूज्य श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के नेतृत्व और संरक्षण में आयोजित की जा रही है। गुरुदेव महाराज ने इस अवसर को धाम के लिए अत्यंत विशेष और परीक्षा का दिन बताया।
उन्होंने कहा कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि श्रद्धा, समर्पण और गुरु-भक्ति की सच्ची परीक्षा है। उन्होंने सभी सनातनियों से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक आयोजन में भाग लें और सनातन एकता का परिचय दें।
गुरुदेव महाराज ने बताया कि प्रातः 9 बजे सभी श्रद्धालु और भक्तगण धाम परिसर में एकत्र हों और समय का विशेष ध्यान रखें।








