लालगंज (आजमगढ़) के विकास खण्ड पल्हना स्थित पवनी कला विद्यालय परिसर में विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश जी ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के जीवन से सामाजिक समरसता के उदाहरण प्रस्तुत किए और भारतीय संस्कृति, भाषा, वेशभूषा व जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।
सम्मेलन में संघ के पंचप्रण, सामाजिक एकता और पारिवारिक मूल्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में हिन्दू परिवारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत श्याम नारायण दास जी ने की तथा संचालन डॉ. सत्यप्रिय सिंह ने किया।
पवनी कला में विराट हिन्दू सम्मेलन का शुभारंभ
Published On:
Date:














