सिकंदरा, कानपुर देहात।
राजपुर कस्बे के कन्हैया नगर में शनिवार को पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ सेवन करने का मामला सामने आया है। विषाक्त पदार्थ खाने से युवक की हालत गंभीर हो गई, जिसे परिजनों ने पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार कन्हैया नगर निवासी 35 वर्षीय रवि, जो पेशे से राज मिस्त्री हैं, का शनिवार सुबह किसी बात को लेकर पत्नी शहनाज से विवाद हो गया। विवाद के बाद रवि घर के कमरे में चला गया, जहां उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ ही देर बाद उसके मुंह से झाग निकलने लगे, जिससे परिजन घबरा गए।
पत्नी शहनाज और पड़ोसियों की मदद से रवि को तुरंत राजपुर पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर प्रियंक तिवारी ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर करने की सलाह दी। हालांकि परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।








