गोरखपुर: पति-पत्नी विवाद में गंभीर आरोप-प्रत्यारोप, दोनों पक्षों ने लगाए संगीन आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। 30 वर्षीय युवक ने गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर पत्नी पर मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना, जान से मारने की धमकी और झूठे मुकदमे दर्ज कराने के आरोप लगाए। युवक का कहना है कि पत्नी उसे मायके में नौकर की तरह रखने का दबाव बना रही थी और मना करने पर उसने अपने जीजा के साथ मिलकर बड़े भाई व बहनोई पर छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया। युवक ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए CCTV जांच कराने की भी अपील की है।

वहीं महिला ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके जेठ और ननदोई ने उसके साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश की।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights