संदिग्ध हालात में पति-पत्नी की मौत, घर में मिले दोनों के शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

Kushinagar | Liberal Media

कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र अंतर्गत तरयासुजान बढ़ई टोला में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर के फर्श पर खून से लथपथ महिला का शव मिला, जबकि पास ही चारपाई पर युवक का शव बरामद हुआ। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतकों की पहचान अरुण और नेहा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने कुछ महीने पहले घर से भागकर प्रेम विवाह किया था। दोनों के बीच कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक अरुण के खिलाफ विशुनपुरा थाने में नेहा को भगा ले जाने का मुकदमा भी दर्ज था।

दोनों की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम द्वारा भी घटनास्थल की जांच की जा रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights