मथुरा। अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी पत्नी अनीता की हत्या करने वाले पति राकेश और उसके दोस्त ललित को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया।
मुठभेड़ के दौरान ललित के पैर में गोली लगी जबकि राकेश ने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए।
जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर को थाना रिफाइनरी इलाके के रांची बांगर से करनावल रोड पर गेहूं के खेत में अज्ञात महिला का शव मिला था। तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मृतक की पहचान अनीता पत्नी राकेश, निवासी फतेहपुरा, उम्र लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, राकेश ने पत्नी के साथ अपने रिश्तेदार के साथ संबंध होने के कारण उसे रास्ते से हटाने के लिए ललित के साथ मिलकर महिला की गला घोटकर हत्या की थी। ललित पर विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
थाना रिफाइनरी पुलिस ने देर रात बरेली हाईवे बाईपास कोयला अलीपुर कट के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।








