Ballia | Liberal Media
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के शेखपुर जहिरपुर गांव में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। अवैध संबंध के आरोपों को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि गुस्से में पति ने घर में रखे बैट से पत्नी पर वार कर दिया। जवाब में पत्नी ने भी ईंट उठाकर पति के सिर पर प्रहार कर दिया। घटना में खुर्शीद (35) और शमा परवीन (28) घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों को तत्काल सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में उनका उपचार किया गया। अस्पताल में मौजूद उनके चार मासूम बच्चे डरे-सहमे नजर आए।
बताया जा रहा है कि दंपति का विवाह वर्ष 2014 में हुआ था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।








