महराजगंज: पति की मौत के सदमे में पत्नी की भी मौत, एक ही चिता पर अंतिम विदाई

By Liberal Media

Published On:

Date:

महराजगंज। पनियरा नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10, दीन दयाल नगर में एक दुखद और अनोखी घटना सामने आई है। लंबे समय से बीमार पति की मौत के कुछ ही मिनटों बाद पत्नी ने भी दम तोड़ दिया।

परिवार के सदस्यों के अनुसार, पति के वियोग और सदमे में पत्नी की सेहत अचानक बिगड़ी और वह भी जीवन से विदा हो गई। दोनों बुजुर्ग दंपत्ति को एक ही चिता पर अंतिम संस्कार दिया गया।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में अटूट प्रेम और निष्ठा की इस अनोखी कहानी की चर्चा जोरों पर है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights