पर्यावरण जागरूकता के लिए रोटरी क्लब की मैराथन दौड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

उन्नाव। पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता के उद्देश्य से रोटरी क्लब की ओर से मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन को क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रा मार्ग पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

मैराथन दौड़ सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक, पीडी नगर से शुरू होकर गांधीनगर तिराहा, छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, आईबीपी चौराहा होते हुए पार्क व्यू पैलेस, मोती नगर में संपन्न हुई।

इस मैराथन में 18 विद्यालयों के करीब 70 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और युवाओं को प्रकृति के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights