परशुराम धाम में स्थापना दिवस व मकर संक्रांति पर भव्य आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

By Liberal Media

Published On:

Date:

ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम धाम में स्थापना दिवस एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रवि मिश्रा एवं चंद मिश्रा के सौजन्य से किया गया, जिसमें दिनभर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही।

आयोजन के दौरान विधिवत हवन-पूजन किया गया, इसके पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने धार्मिक एवं सामाजिक विषयों पर अपने विचार रखे। इसके साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने परशुराम धाम को आस्था और सामाजिक एकता का केंद्र बताते हुए ऐसे आयोजनों को समाज को जोड़ने वाला बताया। आयोजन शांतिपूर्ण एवं श्रद्धा के वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights