MAU | LIBERAL MEDIA
मऊ जनपद में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घोसी थाना क्षेत्र के बोझी गांव के खंतीया का पूरा मामला है, जहां भतीजे ने धारदार चाकू से अपने ही चाचा की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना में मृतक का भाई विजय भान भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि मृतक राम भवन के घर चचेरे भाई द्वारा विवाद शुरू किया गया। विवाद के दौरान चचेरे भाई ने अपने 15 वर्षीय बेटे को मौके पर बुला लिया। इसके बाद भतीजे ने चाचा राम भवन पर चाकू और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव में आए भाई विजय भान भी हमले में घायल हो गए।
घटना के बाद आरोपी भतीजा मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राम भवन को इलाज के लिए आजमगढ़ रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल विजय भान का इलाज जारी है।
परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने घटना की पुष्टि की।
पारिवारिक विवाद में भतीजे ने चाचा की धारदार चाकू से हत्या, भाई भी गंभीर घायल
Published On:
Date:








