नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान सभा के सदस्य स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री की जयंती के अवसर पर मऊ को कई विकास कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर मऊ बस डिपो का नामकरण जनभावनाओं के अनुरूप “पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन” के रूप में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री ए.के. शर्मा ने बस स्टेशन परिसर में लगभग चार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अतिथि गृह का शिलान्यास किया। साथ ही स्वर्गीय पंडित अलगू राय शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण और परिसर में विकसित किए गए मिनी पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया गया।
नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने कहा कि यह बस स्टेशन अब केवल आवागमन का केंद्र नहीं रहेगा, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति और जनसेवा का जीवंत प्रतीक बनेगा। उन्होंने बताया कि उनके जीवन के लगभग दस वर्ष इस बस स्टेशन से जुड़े रहे हैं, जिससे उनका इससे भावनात्मक लगाव रहा है।
मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल नामकरण या निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन को बेहतर सुविधाएं, स्वच्छ वातावरण और सुव्यवस्थित सार्वजनिक स्थल उपलब्ध क
राना है। पंडित अलगू राय शास्त्री बस स्टेशन का विकास मऊ के समग्र विकास को नई दिशा देगा।
पंडित अलगू राय शास्त्री जयंती पर मऊ को विकास की सौगात
Published On:
Date:








