मथुरा: पंचायत चुनाव से पहले बल्देव में खूनी संघर्ष, फायरिंग में किशोरी घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा के तहसील महान क्षेत्र स्थित बल्देव थाना इलाके के नगला भूड़ा गांव में पंचायत चुनाव से पहले सियासी रंजिश खुलकर सामने आ गई। मामूली विवाद से शुरू हुआ मामला देखते ही देखते लाठी-डंडों, ईंट-पथराव और फायरिंग में बदल गया।

इस घटना में अमर सिंह की पुत्री सोनिया गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि एक ही पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि गांव के वर्तमान प्रधान कृष्ण कुमार और भगवान सिंह के परिवार के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। आरोप है कि प्रधान पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा महिला पर छींटाकशी का विरोध करने पर विवाद भड़क गया, जिसके बाद कथित तौर पर लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की गई।

घटना के ईंट-पथराव और फायरिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। सूचना पर सीओ संजीव राय थाना बल्देव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights