पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, मृतकों की संख्या 69 पहुंची, सैकड़ों घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला, मृतकों की संख्या 69 पहुंची, सैकड़ों घायल
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान एक शिया मस्जिद में हुए भीषण आत्मघाती बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 69 हो गई है, जबकि 169 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जुमे की नमाज़ के दौरान मस्जिद में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को विस्फोट से उड़ा लिया, जिससे मस्जिद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चारों ओर मलबा बिखर गया।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों ने आत्मघाती हमलावर को इमामबाड़े के मुख्य गेट पर रोकने की कोशिश की थी, लेकिन इससे पहले कि उसे पूरी तरह रोका जा सके, हमलावर ने विस्फोट कर दिया। धमाके की चपेट में आकर नमाज़ अदा कर रहे कई लोग मौके पर ही मारे गए।
घटना के तुरंत बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। अस्पतालों में आपातकाल घोषित कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी गई है।
इस हमले की देशभर में कड़ी निंदा की जा रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे आतंकवादी हमला करार देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, इस घटना ने एक बार फिर पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights