Banda | Liberal Media
पैलानी क्षेत्र में मौरंग खनन माफियाओं का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खप्टिहां खंड संख्या 56/02 में केन नदी के भीतर दिन-रात अवैध खनन किया जा रहा है। लचिता इंटरप्राइजेज के नाम सुभाष सिंह को जारी पट्टे की आड़ में पोकलैंड मशीनों से नदी की धारा को नुकसान पहुंचाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सुधीर गुप्ता और शिवमोहन तिवारी के दबदबे के कारण अवैध खनन बेरोकटोक चल रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल है। वहीं खनन अधिकारी और एसडीएम अवैध खनन रोकने में पूरी तरह नाकाम नजर आ रहे हैं।








