पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव, पत्नी-बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

कुशीनगर | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के बरवा बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक मजदूर का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय जोखन सिंह का शव खेत के पास एक पेड़ से गमछे के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की पत्नी मौके पर पैरों से लिपटकर रोती रही, जबकि पास में उसके तीन मासूम बच्चे खेलते नजर आए, जिसे देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

बताया जा रहा है कि जोखन सिंह गन्ना क्रेशर प्लांट पर मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। प्लांट बंद होने के बाद वह खेतों में मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहा था।

घटना के समय वह पत्नी और बच्चों के साथ खेत में खाद छिटकने का काम कर रहा था। कुछ देर बाद वह पास ही चला गया और वहीं पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights