ओवैसी के बयान के विरोध में मेरठ में हिंदू संगठनों का जोरदार प्रदर्शन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ | Liberal Media

आज 4 फरवरी, बुधवार को अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी द्वारा गौरक्षकों को “राक्षस” कहे जाने वाले बयान के विरोध में मेरठ कमिश्नरी कार्यालय के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने ओवैसी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।

संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि गौरक्षा सनातन संस्कृति की आत्मा है और गौमाता की रक्षा करने वाले गौरक्षक समाज के प्रहरी हैं। उन्हें अपमानित करना पूरे हिंदू समाज की आस्था पर कुठाराघात है। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं में गहरा रोष देखने को मिला और ओवैसी के बयान को देश की एकता व सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाने वाला बताया गया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights