कुशीनगर जनपद के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में एक बाइक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना खिरकिया पुलिस सहायता केंद्र के पास की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, खिरकिया बाजार में जाम लगा हुआ था। इसी दौरान बाइक चालक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों ने उसे घायल समझकर तत्काल टेम्पो से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही दुर्घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ओवरटेक के दौरान ट्रक के नीचे आने से बाइक चालक की दर्दनाक मौत
Published On:
Date:








