रायबरेली में ओवर लोड वाहनों पर एसटीएफ की कार्रवाई दो माह बाद पुनः शुरू हुई। पिछले दो महीनों से ओवर लोड वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। शासन ने तत्कालीन एआरटीओ प्रवर्तन अंबुज और पीटीओ रेहाना बनो को निलंबित कर दिया था।
8 जनवरी को नए एआरटीओ प्रवर्तन उमेश चंद्र कटियार ने रायबरेली में कार्यभार ग्रहण किया। इसके बाद बीते तीन दिनों में डम्पर, बल्कर और ट्रक सहित जेसीबी और पिकअप वाहनों के ओवर लोड मामले में चालान जारी किए गए। इस दौरान लगभग ढाई लाख रुपये का राजस्व वसूला गया।








