वाराणसी। थाना लालपुर पांडेयपुर पुलिस ने नकबजनी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली व सफेद धातु के आभूषण, सिक्के, चम्मच, बर्तन, नकद ₹1870 तथा चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैंट के नेतृत्व में की गई। अभियुक्तों को 08 जनवरी 2026 की रात करीब 11:20 बजे रेलवे पशुपुरनाथ चौकी के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में दीपक पटेल, अभिषेक राजभर, आयुष उर्फ नन्हू और मनोज पटेल शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर चोरी करते थे और चोरी की रकम मौज-मस्ती में खर्च कर देते थे।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक राजीव कु. सिंह सहित लालपुर पांडेयपुर पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।








