ओम प्रकाश राजभर का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले– “खुद की कब्र खोद चुकी है कांग्रेस”

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब खुद राजनीतिक रूप से समाप्त हो चुकी है, ऐसे में वह दूसरों की कब्र खोदने की बात कैसे कर सकती है।
राजभर ने कहा कि आने वाले 20 वर्षों तक एनडीए को सत्ता से हटाने की क्षमता किसी भी विपक्षी दल में नहीं है। कांग्रेस की दिल्ली रैली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह कांग्रेस की पुरानी संस्कृति को दर्शाता है।
उन्होंने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि विदेश जाकर भारत को बदनाम करने की राजनीति अब नहीं चलने वाली। वहीं वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि सबसे पहले वोट चोरी कांग्रेस ने ही की थी।
एसआईआर के विरोध पर विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि विरोध सड़कों पर किया जा रहा है, लेकिन बूथ पर जाकर सभी अपना पर्चा भर रहे हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights