नहर में डूब रही युवती को बचाने गई दूसरी युवती की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

KUSHINAGAR | LIBERAL MEDIA

कुशीनगर जनपद के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत रकबा दुलमा पट्टी स्थित बड़ी गंडक नहर में दर्दनाक हादसा सामने आया है। नहर में डूब रही एक युवती को बचाने गई दूसरी युवती की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवती नहर में नहाते समय गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। उसे डूबता देख दूसरी युवती उसे बचाने के लिए नहर में कूद गई, लेकिन पानी अधिक गहरा होने के कारण वह खुद बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई। स्थानीय लोगों की मदद से पहली युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि दूसरी युवती की जान नहीं बचाई जा सकी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। घायल युवती को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights