एनएसएस शिविर का समापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा समारोह

By Liberal Media

Published On:

Date:

चौरी चौरा | LIBERAL MEDIA
जे० बी० महाजन डिग्री कॉलेज, चौरी चौरा की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिवाजी इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिविर का सातवें दिन भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि कॉलेज के प्रबंधक श्री ईश्वर चंद जायसवाल रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. निमिषा सिंह ने की। इस अवसर पर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। स्वयंसेवकों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि श्री ईश्वर चंद जायसवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने प्रतिभागी छात्रों को नगद एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. निमिषा सिंह ने विद्यार्थियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुशवाहा ने शिविर के सात दिनों के दौरान आयोजित गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की।
समारोह का संचालन बीएससी की छात्राएं अनन्या मिश्रा और अपेक्षा सिंह ने किया, जबकि अंत में डॉ. ज्ञानचंद मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights