अमरोहा। नौगांवा सादात क्षेत्र में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए अवैध खनन का खेल खुलेआम जारी है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस गश्त के बावजूद खनन माफिया बेखौफ होकर मिट्टी व खनिज का दोहन कर रहे हैं।
अवैध खनन से जहां पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है, वहीं ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कारण सड़क सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी के चलते नौगांवा सादात अवैध खनन का हब बनता जा रहा है। खनन माफिया कानून को खुली चुनौती दे रहे हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से उनके हौसले बुलंद हैं।








