झांसी। Liberal Media
प्रेमनगर थाना क्षेत्र में 3 फरवरी को अनिल साहू के घर हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में घर में पिछले 15 वर्षों से काम कर रहे नौकर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से करीब 65 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। इसके अलावा 3 लाख रुपये नगद भी बरामद हुए हैं।
सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए गठित टीम ने जांच के दौरान साक्ष्यों के आधार पर नौकर और उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली।
पुलिस ने बरामद माल को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नौकर ने ही रची थी मालिक के घर चोरी की साजिश, पति-पत्नी गिरफ्तार
Published On:
Date:








