नोएडा | LIBERAL MEDIA
सेंट्रल नोएडा के नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में मंगलवार को एक एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान शिविका ठकराल (25) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार विनय ठकराल अपने परिवार के साथ शेरोन टावर, गौड़ सौन्दर्यम सोसाइटी में रहते हैं। उनकी पुत्री शिविका मोहाली से एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहीं नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टी पर घर आई हुई थी।
बताया जा रहा है कि सोमवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सो गए थे। मंगलवार सुबह गार्डों ने परिजनों को सूचना दी कि शिविका ने बालकनी से कूदकर आत्महत्या कर ली है।
घटना की सूचना मिलते ही बिसरख कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच
नोएडा वेस्ट में 13वीं मंजिल से कूदकर एमबीए छात्रा ने की आत्महत्या, सोसाइटी में मचा हड़कंप
Published On:
Date:








