नोएडा। एक नामी मॉल के सिनेमा हॉल में फिल्म धुरंधर के शो के दौरान दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि चार दबंगों ने दो युवकों को बीच हॉल में ही पीटना शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आने की बात कही जा रही है।








