नोएडा | LIBERAL MEDIA
नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र स्थित ESIC अस्पताल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मृतक की पहचान 47 वर्षीय मुकेश कुमार निवासी भंगेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुंह के कैंसर से पीड़ित था और 9 मार्च से अस्पताल में भर्ती था। उसकी पत्नी भी अस्पताल में रहकर उसकी देखभाल कर रही थी।
जानकारी के अनुसार, मुकेश ने 5वीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास स्थित खिड़की खोलकर नीचे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी और मानसिक तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
नोएडा ESIC अस्पताल की 5वीं मंजिल से कूदकर कैंसर मरीज ने दी जान
Published On:
Date:








