Noyada | Liberal Media
नोएडा में 70 फीट गहरे गड्ढे में कार समेत दबे 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर यवराज मेहता की मौत के मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस पूरे मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है।
एसआईटी को पांच दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा अथॉरिटी के सीईओ डॉ. लोकेश एम. को पद से हटा दिया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा निर्माण कार्य से जुड़े गहरे गड्ढे के कारण हुआ, जिसमें कार गिरने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से प्रशासन और नोएडा अथॉरिटी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।








