भाजपा मुख्यालय में संजय निषाद–नितिन नवीन की मुलाकात

By Liberal Media

Published On:

Date:

नई दिल्ली। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन से शिष्टाचार मुलाकात की।

मुलाकात के दौरान संजय निषाद ने निषाद समाज की पहचान के प्रतीक के रूप में ‘नाव’ भेंट की। साथ ही निषाद पार्टी द्वारा सामाजिक-राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों और एनडीए को मजबूत करने में पार्टी की भूमिका पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर संजय कुमार निषाद ने 13 जनवरी 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले निषाद पार्टी के 13वें संकल्प दिवस कार्यक्रम का औपचारिक निमंत्रण भी नितिन नवीन को सौंपा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights