Delhi | Liberal Media
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। नामांकन की अंतिम तिथि तक उनके मुकाबले किसी अन्य उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
पार्टी सूत्रों के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद केंद्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में उनके नाम की औपचारिक घोषणा की गई। नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए वे पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
नितिन नवीन बनेंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
Published On:
Date:








