शाहजहांपुर के निवाजपुर स्थित प्रकाश हेल्थ केयर सेंटर में रविवार को ओम प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग के संयुक्त तत्वावधान में नि:शुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 172 नेत्र रोगियों की आंखों की जांच की गई, जिसमें 52 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान केयर सेंटर के चिकित्सक डॉ. अमित सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया, वहीं डॉ. नमिता सिंह ने ट्रस्ट और केयर सेंटर द्वारा लगातार किए जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी दी। निवाजपुर के पार्षद पति अरुण सिंह ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे समाजसेवी प्रयास जरूरतमंदों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।
शिविर में सीओ सदर प्रियंक जैन, जिला जेलर कृष्ण कुमार गुप्ता, डिप्टी जेलर कृष्ण कुमार पांडे, समाजसेवी प्रमोद चंद्र सेठ और मीरा सेठ सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने ओम प्रकाश चैरिटेबल ट्रस्ट और रानी लक्ष्मीबाई महिला विंग की टीम को इस पुनीत








