निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा, स्ट्रक्चर गिरने से 2 मजदूरों की मौत, 2 घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया | LIBERAL MEDIA
बलिया जनपद में सरयू नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल पर बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। पुल के पिलर पर काम के दौरान लोहे का भारी स्ट्रक्चर अचानक गिर गया, जिससे चार मजदूर मलबे में दब गए।
घटना उभांव थाना क्षेत्र के खैरा-मधुबनी गांव के पास तुर्तीपार पुल निर्माण स्थल की है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया और जेसीबी की मदद से सभी मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया।
घायलों को तत्काल सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पप्पू (30) और अमित (30), निवासी लखीमपुर खीरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं जुगल (27) निवासी पीलीभीत गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज जारी है, जबकि एक अन्य मजदूर को मामूली चोटें आई हैं।
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण निर्माण कार्य में लापरवाही और सुरक्षा मानकों की अनदेखी माना जा रहा है। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights