निर्माणाधीन जीरो बी ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर हिंदू जागरण समिति ने उठाए सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ | LIBERAL MEDIA
मऊ शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग के पास निर्माणाधीन जीरो बी ओवर ब्रिज फ्लाईओवर की गुणवत्ता को लेकर हिंदू जागरण समिति के कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाए हैं। कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी मऊ के माध्यम से सौंपकर निर्माण कार्य की उच्च स्तरीय तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि यह परियोजना मऊ की जनता के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यह पुल वर्षों से जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। ऐसे में इसके निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता के टैक्स के पैसे से बनने वाली परियोजना में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं हिंदू जागरण समिति के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एडवोकेट रामकृष्ण भारद्वाज ने आरोप लगाया कि ओवरब्रिज के निर्माण में घटिया स्तर की सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights