बरेली के सिरौली थाना क्षेत्र के शिवपुरी गांव में निकाह समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक रिज़वान की मौत के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया। घटना 7 दिसंबर की शाम हुई थी, जब शराब के नशे में धुत दोस्तों में से अरविंद ने अवैध तमंचे से फायरिंग की और गोली रिज़वान के माथे में जा लगी। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पुलिस ने आरोपी से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा व कारतूस का खोखा बरामद किया है। मृतक के साथ मौजूद अन्य तीन दोस्तों की भूमिका की भी जांच जारी है।








