BadhlaGanj | Liberal Media
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के सिया मैटरनिटी सेंटर/अस्पताल में प्रसव के दौरान ऑपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश व्याप्त है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला को डिलीवरी के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पहुंची बड़हलगंज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। अस्पताल प्रबंधन से भी पूछताछ की जा रही है।








