महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता अवतार गुप्ता ने आरोप लगाया है कि ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की हालत बिगड़ गई। पीड़ित ने अस्पताल संचालक और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग सहित प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र सौंपते हुए मामले की जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
लेटेस्ट न्यूज़








