मधुबन। शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए तहसील मधुबन में प्रशासन की ओर से मानवीय पहल की गई। उपजिलाधिकारी मधुबन राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में जरूरतमंद, दिव्यांग और असहाय लोगों को कंबलों का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और संतोष साफ दिखाई दिया।
इस दौरान प्रशासनिक टीम ने ठंड से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। अधिवक्ताओं ने बताया कि एसडीएम मधुबन द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर भी जरूरतमंदों की मदद की जा रही है, जिससे गरीबों और दिव्यांगों को ठंड से राहत मिल रही है। इस मानवीय पहल की लोगों ने सराहना की।
कंबल वितरण कार्यक्रम में नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह, बार अध्यक्ष अरुण त्रिपाठी, मंत्री वीरेंद्र यादव, अधिवक्ता जगदीश सिंह और तारीक जमील सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।









